Saturday, April 27, 2024
उत्तराखंड

खराब हैंड पंप बने शोपीस

रुडकी। रुडक़ी और उसके आसपास क्षेत्र में कई हैंड पंप खराब अवस्था में पड़े हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों का ध्यान इन खराब हैंड पंप की ओर नहीं जा रहा है। जबकि एक वर्ष से खराब पड़े हैंड पंप भी इस सूची में शामिल हैं। रुडक़ी में कई स्थानों पर लोगों की सुविधा के लिए सरकारी हैंड पंप लगाए गए। लेकिन हैंड पंप को लगाने के बाद विभाग ने हैंड पंप को देखने की सुध भी नहीं। जिसके चलते कई हैंड वर्तमान समय में केवल जगह घेरने के अतिरिक्त कुछ नही कर रहे। भगवानपुर रोड पर गुरुराम राय स्कूल के निकट एक हैंड पंप खराब हालत में है। आसपास के लोगों से पता करने पर पता चला की करीब डेढ़ माह से यह हैंड पंप खराब है। जबकि सुनहरा में निर्माणाधीन वाटर हैड टैंक के निकट भी हैंड पंप सूखा पड़ा था। क्षेत्र के निवासी धूम सिंह ने बताया कि एक साल से यह ऐसा ही खराब पड़ा है। जबकि बोट क्लब से सिविल लाइंस को जाने वाले मार्ग और नगर निगम में भी हैंडपंप से पानी की सुविधा नहीं मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *