Sunday, April 28, 2024
उत्तराखंड

नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

हरिद्वार। लंबे समय से लंबित कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने थाली बजाकर विरोध जताया। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने तीन दिन पूर्व मेयर व नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर वर्ष 2020 में दिए गए ज्ञापन एवं उस पर हुई वार्ता में हुए निष्कर्ष पर कोई ठोस कार्रवाई ना होने के कारण 3 दिन का समय देते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी थी। शनिवार को आंदोलन की शुरुआत करते हुए पहले चरण में संयुक्त मोर्चा नेताओं ने यूनियन कार्यालय से नगर आयुक्त कार्यालय तक थाली बजाते हुए प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त कार्यालय पर सभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के नेता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, सुनील राजौर, दिनेश लखेड़ा, प्रवीण तेशवर ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में थाली बजाकर सोए हुए निगम प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया है। सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि पूर्व में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर निगम प्रशासन के साथ हुई वार्ता में जो सहमति बनी है। उसे लागू किया जाए। ठेका प्रथा समाप्त की जाए तथा वर्षो से काम कर रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए। यदि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। सुरेंद्र तेश्वर व राजेंद्र श्रमिक ने बताया कि प्रदर्शन के बाद नगर आयुक्त ने मोर्चा नेताओं के साथ वार्ता के दौरान नगर आयुक्त ने स्थानीय स्तर पर हल होने वाली समस्याओं के निराकरण के आदेश तथा शासन स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए रिमांइडर भेजने का आश्वासन दिया है। नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद आंदोलन को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में इंदर सिंह रावत, अशोक ढिंगान, अखिलेश शर्मा, सुधाकर भट्ट, दिनेश कांडपाल, पथ प्रकाश कर्मचारी प्रमोद कुमार, नीरज बागड़ी, अभिनव, अशोक मामा, अशोक हवलदार, सलेकचंद, लक्ष्मीचंद, राजेश खन्ना, सुभाष खैरवाल, कुशल पाल, बलराम चुटेला, अजय कुमार, घनश्याम, सोनी, कुलदीप, दीपक, लोकेश चुटेला, बंटी चंचल, राजेश खैरवाल, सतीश, गोवर्धन, मोतीराम, काजल, लोकेश चंचल, प्रमोद बिरला आदि ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *