Monday, April 29, 2024
उत्तराखंड

2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित: विशाल राठौर

 

हरिद्वार
कांग्रेस नेता विशाल राठौर को कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश प्रवक्ता बनाए नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं नें विशाल राठौर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर विशाल राठौड़ ने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, उत्तराखण्ड एवं उत्तर भारत प्रभारी अमरजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का आभार जताया। भूपतवाला स्थित थानाराम आश्रम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विशाल राठौर ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए पार्टी और संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई खत्म करने और अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता में आयी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई खत्म होने के बजाए दोगुनी तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल जैसी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई व बेरोजगारी के चलते गरीब, मजूदर, मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है। भाजपा की नीतियों से निराश हो चुकी जनता परिवर्तन के लिए कांग्रेस की और देख रही है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने विशाल राठौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी व संगठन के प्रति समर्पित युवा विशाल राठौर को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी जाने से निश्चित सेवादल को गति मिलेगी। सुनील कड़च्छ व छम्मन पीरजी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवा कार्यकर्ताओं के बूते प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। आकाश भाटी, ओम मलिक, अंकुर राठौर, यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन राठौर, अरुण कुमार, दीपक कश्यप, अमित चंचल, नसीम, शाहिद, प्रवीण कुमार, अतर सिंह राठौर, मनजीत नौटियाल, नारायण सिंह, राजेंद्र राठौर आदि कार्यकर्ताओं ने विशाल राठौर को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *