Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

पुलिस के जवानों को बांटे फल और जूस

विकासनगर

सेवा ही संगठन अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जगह-जगह ड्यूटी कर रहे पुलिस के जवानों को फल और जूस बांटा। कार्यकर्ताओं ने विकासनगर, डाकपत्थर आदि क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों को सामग्री बांटते हुए कोरोना काल में उनके कार्यों और जनसेवा की प्रशंसा भी की। अभियान में मंडल अध्यक्ष सुधांशु तोमर, गौरव चावला, राहुल सुराणा, सोनू सिंह, बिंदिया शर्मा, सूर्यदेव सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *