Saturday, May 4, 2024
उत्तराखंड

विधानसभा क्षेत्र कार्यकारिणी का विस्तार कर पदाधिकारी मनोनीत किए

हरिद्वार

उत्तराखण्ड क्रांतिदल की खानपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारणी का विस्तार कर पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं। इस दौरान कई लोगों ने दल की सदस्यता भी ग्रहण की। यूकेडी जिला अध्यक्ष राजीव देशवाल ने बताया कि खानपुर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारणी का विस्तार कर विकास गोस्वामी विधानसभा अध्यक्ष, गीता सैनी व सुनील कश्यप उपाध्यक्ष, सोनू गिरी महामंत्री, सरदार सूबा सिंह व मनोज शर्मा संगठन मंत्री तथा सुनील शर्मा प्रचार मंत्री मनोनीत किए गए हैं। इस दौरान दर्जनों लोगों ने दल की सदस्यता भी ग्रहण की। नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए राजीव देशवाल ने कहा कि यूकेडी का उद्देश्य जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना व अधिकारों से अवगत कराना है। देशवाल ने कहा कि उत्तराखण्ड बनने के बाद बीस वर्षो में राज्य की सत्ता में आती रही भाजपा व कांग्रेस ने जनता को छला है। दोनों दलों की नीतियों को समझ राज्य की जनता अब पूर्ण रूप से उत्तराखंड क्रांति दल के साथ है और नए विकल्प के रूप में देख रही है। गांव-गांव उक्रांद मिशन 2022 के तहत प्रत्येक ग्रामसभा में संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। इस अवसर पर रविंद्र वशिष्ठ, नीरज धीमान, शहजाद अली, प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र यादव, सुरेश कुमार, सुनील शर्मा, दिनेश कुमार, मनोज कुमार शर्मा, मनीष गोस्वामी, सरदार जसविंदर सिंह, देशराज सिंह, संजय पाल, अरविंद कुमार सुशील कश्यप, अनीता, जसीमा, पूनम, हिना, सरोज, बबली,जगवती, रचना आदि कार्यकर्ता समिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *