Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडप्रदेश की खबरें

हिंदू समाज के सम्मान के लिए संघर्ष करें कार्यकर्ता : स्वामी प्रबोधानंद गिरी

हरिद्वार

हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय कार्यालय श्री बालाजी धाम में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें पूरे देश में संगठन के विस्तार पर गंभीर रूप से चर्चा की गई। बैठक में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा इकाई का गठन करते हुए राजेंद्र जोशी अध्यक्ष, सोहन सिंह सोनू उपाध्यक्ष, हीरा वल्लभ पंत महामंत्री तथा प्रदीप कुकरेती को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र जोशी, हीरा बल्लभ पंत, प्रदीप कुकरेती का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। बैठक को संबोधित करते हुए हिंदु रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी गिरी महाराज ने कहा कि हिंदू समाज के सम्मान के लिए संघर्ष करने के साथ समाज सेवा में भी योगदान करें। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपने हितों की लड़ाई स्वयं लडऩी है। संगठित होकर ही हिंदू अपने सम्मान की लड़ाई लड़ सकता है। हिदुओ के उत्पीडऩ को रोकने के लिए हमें अपनी एकता बनाए रखनी है। समाज हित में अपना योगदान देते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोनीत किए गए राजेंद्र जोशी ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन की और से सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष म.म.स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज के निर्देशन में कर्मठ ईमानदार छवि के युवाओं को हिंदू रक्षा सेना से जोडऩे का काम किया जाएगा। हिंदुओं के संरक्षण संवद्र्धन को लेकर प्रयास किए जाएंगे। जो हिंदू निम्न स्तर का जीवन यापन कर रहे हैं। उनके उत्थान में भी संगठन प्रयासरत रहेगा। विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगी श्रद्धा नाथ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डा.तेजपाल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री प्रवीण चौधरी, बिजनौर जिला अध्यक्ष डा.अमित चौधरी, महिला जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या चौधरी, जिला उपाध्यक्ष रेनू चौधरी, पंकज शर्मा आदि प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *