Saturday, May 4, 2024
उत्तर प्रदेश

खनन से लदे डंपर ने महिला को कुचला, सिर धड़ से अलग

मुरादाबाद
मुरादाबाद में मंगलवार सुबह अगवानपुर चौकी स्थित कोठीवाल डेंटल कॉलेज के पास तेज रफ्तार खनन के डंपर ने महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला घर से खेत पर काम करने के लिए जा रही थी। हादसा कर भाग रहे डंपर चालक को करीब पांच सौ मीटर दौड़कर पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे में जान गंवाने वाली कृष्णा देवी पत्नी ज्ञान सिंह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर की रहने वाली थी। उनकी उम्र करीब 45 साल के आसपास थी। पति किसान हैं। पांच बच्चे अमरपाल, संजीव, जयंती, निर्मला और नीतू हैं। मृतका के भतीजे अजय सिंह के मुताबिक करीब साढ़े आठ बजे चाची कृष्णा देवी घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकली थीं। कोठीवाल डेंटल कॉलेज स्थित वाटिका फार्म हाउस के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे चाची का धड़ दो भागों में बट गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे। रामगंगा नदी किनारे अवैध खनन के चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। इसके बाद भी अवैध खनन पर रोक नहीं लगाई जा पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *