Friday, May 17, 2024
उत्तर प्रदेश

निकाह करने आया दुल्हा मुंबई पुलिस को देखकर हुआ रफूचक्‍कर

बिजनौर
नगर के एक मोहल्ले में बारात लेकर निकाह करने आया दुल्हा मुंबई पुलिस को देखकर नौ दो ग्यारह हो गया। मामला मुंबई में 25 लाख की चोरी से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसमें मुंबई पुलिस को दुल्हे बने इस शख्स की तलाश है। मुंबई पुलिस ने भी दुल्हे के भाग जाने के बाद दुल्हन और दुल्हन के पिता को हिरासत में ले लिया है। हाथों में मेहंदी लगी दुल्हन और उसका पिता किरतपुर थाने में बैठे हैं।
रविवार को दोपहर बाद मुंबई क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर एसके पाटिल अन्य दो पुलिसकर्मियों के साथ थाने पहुंचे और उन्होंने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। स्थानीय पुलिसकर्मियों को बताया कि 25 लाख रुपये की मुम्बई से चोरी में वांछित चल रहे थाना शिवाला कलां निवासी अजहर को पकड़ने के लिए आए हैं। थाना शिवाला कला का अजहर की बारात रविवार को किरतपुर के एक मोहल्ले में आई है। स्थानीय पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस ने अजहर के बारात स्थल पर जाकर घेराबंदी कर ली। जब निकाह की रस्म चल ही रही थी। तभी मुंबई पुलिस ने बारातियों को धर दबोचा, लेकिन वांछित अजहर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुंबई क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर एसके पाटिल ने बताया कि अजहर मुंबई से चोरी की घटना में वांछित चल रहा है। बारात लेकर अपने मामू के घर उसकी बेटी से शादी के लिए आया था। लेकिन पुलिस को देख कर वह भाग निकला। पुलिस ने दुल्हन बनी लड़की को और उसके पिता को हिरासत में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक दुल्हन और दुल्हन का बाप मुंबई पुलिस की हिरासत में थाना किरतपुर में बैठे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *