Monday, April 29, 2024
उत्तराखंड

शोभा बडोनी प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव नियुक्त

नई टिहरी

पिपोला गांव की प्रधान शोभा बडोनी को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्य ने शोभा बडोनी की नियुक्ति करते हुए उम्मीद जताई कि शोभा बडोनी के नेतृत्व में टिहरी महिला कांग्रेस को संजीवनी मिलेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए शोभा बडोनी ने हर संभव प्रयास करने का भरोस महिला कांग्रेस को दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *