Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंड

मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी

अल्मोड़ा

विभागीय समायोजन समेत अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। नाराज कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लॉक मुख्यालय में मनरेगा कर्मचारी संगठन के बैनर तले धरने में बैठे कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी विभागीय समायोजन की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा हिमाचंल की तरह ग्रेड पे देने की भी मांग की जा रहीं है, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। इससे कर्मचारी आक्रोशित हैं। कहा कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा। इधर, कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से मनरेगा के काम ठप पड़ गए हैं। यहां ब्लॉक अध्यक्ष विकास बिष्ट, जिला अध्यक्ष पंकज मेहरा, दीप तिवाड़ी, विमल कुमार, प्रमोद कुमार, विवेक चंद, विधि पंत, भाष्कर बिष्ट, संजय कुमार, तनुजा कनवाल, आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *