Friday, May 3, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्लीसमाचार

फसल जला देंगे पर खत्म नहीं होगा आंदोलन: टिकैत

नई दिल्ली………

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं, केंद्र सरकार को घेरने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लगातार महापंचायतों में शामिल हो रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार को यह नहीं सोचना चाहिए कि किसान अपनी फसलों की कटाई के लिए वापस अपने गांव चले जाएंगे और आंदोलन खत्म हो जाएगा। टिकैत ने कहा यदि वे इसके लिए जोर देंगे तो हम अपनी फसलों को जला देंगे।

उन्होंने कहा कि किसान 70 साल से घाटे की खेती कर रहा है। किसान को एक फसल की कुर्बानी देनी पड़ेगी तो किसान इसके लिए तैयार हैं। अगर फसल ज्यादा मजदूर लगाकर काटनी पड़ेगी तो भी काट ली जाएगी, लेकिन फसलों की वजह से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों को वापस ले, मगर केंद्र सरकार इस पर झुकने को तैयार नहीं है। केंद्र सरकार का कहना है कि ये कानून किसानों का हित करने वाले हैं। अगर किसानों को इस पर आपत्ति है, तो इन कानूनों के प्रावधानों में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन कानूनों को रद्द नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *