Friday, May 17, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़महाराष्ट्रसमाचार

अभिनेता मुकेश खन्ना ने रिहाना और मिया पर किया कटाक्ष- एक गाने का 50 करोड़ लेने वाले क्या जाने किसान की पीड़ा

 

मुंबई…….

किसान आंदोलन के समर्थन में हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद देश में बवाल मच गया। इसके बाद ग्रेटा थनवर्ग, मिया खलीफा और अमांडा सर्नी ने भी किसानों के पक्ष में ट्वीट किए। इन ट्वीट्स का कई स्टार्स ने समर्थन किया तो कई स्टार्स ने इसका विरोध किया। विदेशी हस्तियों का ट्वीट करना भारतीयों को रास नही आ रहा है। अब एक्टर मुकेश खन्ना ने वीडियो शेयर कर रिहाना और मिया पर तंज कसा है। मुकेश खन्ना वीडियो में कहा- किसान आंदोलन का रूप तो बदल ही गया है और अब तो विदेशी सितारे भी मिर्च मसाला लगाकर बातें बनाने लगे हैं। कोई कह रहा था कि सरकार नहीं सुन रही लेकिन दुनिया संज्ञान ले रही है। मैं पूछना चाहता हूं कौन सी दुनिया? पॉप कल्चर की दुनिया या एडल्ट फिल्मों की दुनिया। पॉप स्टार रिहाना, पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा और पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने किसान आंदोलन के पक्ष में समर्थन किया है।

मुकेश खन्ना ने आगे कहा- पहली बात तो ये सभी बाहरी लोग हैं, जिनका हमारे आंतरिक मामलों में कोई लेना देना नहीं है। इन्हें कुछ भी बोलने का या फिर अपना पक्ष रखने का कोई हक नहीं है। ये लोग एक गाने के ही 50 करोड़ लेते हैं। ये क्या किसानों का दर्द समझेंगे। ये किसानों के नहीं बल्कि पैसों के भक्त हैं। इन्हें तो शायद एक-एक ट्वीट के लिए भी करोड़ो मिले होंगे। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने कहा- गेटा की जल्दबाजी के कारण इनका प्लान लीक हो गया। इनके पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश चलाने वाली संस्था ट्विटर और वट्सऐप द्वारा किसान आंदोलन के पक्ष में साइबर अटैक करवाने वाली थी। अब आंसू बहाने वाले इनके अवसरवादी किसान नेता 6 फरवरी को देश में चक्काजाम करने की धमकी दे रहे हैं। चक्कर ही चक्कर है भाई। कुछ तो करना ही पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *