Tuesday, May 7, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

राहुल गांधी की मोदी सरकार से अपील, तीनों कृषि विरोधी कानूनों को वापस लें

नई दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से फिर आग्रह किया कि तीनों कृषि विरोधी कानूनों’ को वापस ले। उन्होंने राष्ट्रपिता गांधी के एक कथन का हवाला देकर ट्वीट किया, विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं, महात्मा गांधी। एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी कानून वापस लें। कांग्रेस नेता ने हिंसा की पृष्ठभूमि में गांधी के कथन का उल्लेख किया। गौरतलब है कि किसान समूहों की ट्रैक्टर परेड के दौरान कई स्थानों पर पुलिस के साथ झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने किसान समूहों पर आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया। दिल्ली की सीमा पर कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक तोड़ दिए। ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्ग से हटकर प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह मंगलवार को लालकिले में घुस गया और राष्ट्रीय राजधानी स्थित इस ऐतिहासिक स्मारक के कुछ गुंबदों पर अपने झंडे लगा दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *