Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली और भविष्य उज्ज्वल :- सैनी

रुडकी – बीटी गंज में कांग्रेस का चुनाव कार्यालय खोला गया। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। नोटबंदी के बाद जीएसटी ने कारोबार को प्रभावित किया है।सोमवार को बीटी गंज में पार्टी का रुडक़ी विधानसभा का चुनाव कार्यालय खोला गया। पूर्व दर्जाधारी मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग निराश हो चुका है। जनता बदलाव चाहती है और इसलिए कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कोई काम नहीं किया है। कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को जिताकर मतदाता भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करें। पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गौरवशाली और भविष्य उज्ज्वल है। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि कांग्रेसी एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का काम करें। कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम हर कांग्रेसी करें। इस दौरान पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश कौशिक, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चौधरी, कहकशा, हंसराज सचदेवा, जितेंद्र पंवार, दिनेश पुंडीर, सपना वाल्मीकि, सुखमेंद्र वाल्मीकि, उम्मेज गाजी, कुलदीप सूर्यवंशी, सुभाष सरीन, अशोक चौहान, बिट्टू शर्मा, सालिम, मंजू कश्यप, विकास त्यागी, सुशील यादव, मुनेश त्यागी, मोहन सक्सेना, प्रमोद भटनागर, संजय गर्ग, गोपाल नारसन, सलीम खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *