Sunday, May 19, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरेंसमाचार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मानया गया

देहरादून……

नेताजी संघर्ष समिति ने आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को बड़े हर्षोल्लास के साथ मानया।

इस अवसर पर नेताजी चैक अखाड़ा बाजार स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्पंजली अर्पित की गई मिठाइयां बाटी गई और साथ ही इस अवसर पर कोरोना काल के कारण समिति ने आपस मे  डिस्टेंस बनाये रखने का सन्देश देते हुये लोगों को माॅस्क का वितरण किया गया।

इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मन्त्री  रविन्द्र कटारिया और भाजपा के मंडल अध्यक्ष   विशाल गुप्ता ने समिति और उसके केंद्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता द्वारा लम्बे समय से किये जा रहे जन हित के कार्यों पर सन्तोष प्रकट कर उनकी पूरी समिति के सदस्यों को बधाई देते हुये अरविन्द गुप्ता और प्रभात डंडरियाल को माला पहना कर  सम्मान किया और होसला अफ्जाई की

इस मोके पर समिति के अध्यक्ष अरविन्द ने कहा कि नेताजी जेसी शक्सियत के बिना देश की आजादी सम्भव नही थी हिंदुस्तान और उसकी आने वाली नस्लें उन्हे कभी नही भूल पायेंगी। समिति के प्रमुख महा सचिव आरिफ हुसैन वारसी ने उनके अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता और प्रभात डंडरियाल का सम्मान किये जाने पर उनको धन्यवाद दिया और भविष्य मे देश को बचाए रखने के लियें देश के युवाओं से अपील की है कि वह आगे  आकर नेताजी के बताये हुये मार्ग पर चल कर देश को कामियाबी और विजय की ओर लेजाने मे अपना योगदान दें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *