Tuesday, May 14, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरेंसमाचार

कांग्रेसजनों ने राजधानी में जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया

देहरादून…….

देश व प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसजनों ने राजधानी में जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज किया
यहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में इकटठा हुए और वहां से बढ़ती महंगाई के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में एस्ले हाॅल चैक पहंुचे और वहां पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गैस सिलेंडरों के दामों में कटौती किये जाने की आवश्यकता है
उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस विपक्ष में है और जनता की आवाज को बुलंद किया जा रहा है और महंगाई को नियंत्रित नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर कोरोना वायरस की मार है और दूसरी ओर महंगाई से जनता त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब से भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है लेकिन सरकार बढ़ती महंगाई से जनता को निजात नहीं दिला रही है।
उन्होंने कहा कि उल्टा रोजाना पेट्रोल, डीजल के दाम, रसोई गैस के दाम और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाने में सरकार लगी हुई है।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है तथा आम आदमी का जीना दूभर हो चुका है। बिजली, पानी एवं अनाजों के दाम बेतहाशा बढते जा रहे हैं तथा भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें महंगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, गरिमा दसौनी, संजय किशोर, मीना रावत, कमलेश रमन, राजेन्द्र शाह, अजय सिंह सहित अनेकों कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *