Sunday, May 19, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरेंसमाचार

योगी कैबिनेट में विस्तार की अटकलों के बीच 21 को लखनऊ जाएंगे नड्डा

लखनऊ……….

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रमिडल विस्तार की अटकलें पिछले कई महीनों से लगाई जा रही हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव होने में एक साल का समय रह गया है। ऐसे में चुनाव के मद्देनजर फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 21 से 22 जनवरी को लखनऊ का दौरा करने वाले हैं।
भाजपा प्रमुख राज्य के नेताओं के साथ ही राज्य संगठन और सरकार पर चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी अधिकारी रहे अरविंद शर्मा ने बीते दिनों वीआरएस लेकर भाजपा की सदस्यता ली है और उसके बाद उन्हें विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
अरविंद शर्मा के विधान परिषद सदस्य बनने के बाद योगी सरकार में कोई अहम पद दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गुजरात की एक अखबार ने बीते दिनों दावा किया कि पीएम मोदी के करीबी अरविंद शर्मा को योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। योगी सरकार के मंत्रिमंडल में इस समय 54 मंत्री हैं, जबकि अधिकतम 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जातीय गणित के हिसाब से भी कुछ विधायकों के मंत्री बनाए जाने की संभावना है, वहीं कुछ मंत्रियों के रिपोर्टकार्ड पर भी हाई कमान की नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *