Tuesday, May 14, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़

जागृति विमेंस कॉन्फ्रेंस की ओर से आयोजित किया गया राष्ट्रीय वेबीनार

हरिद्वार —

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आइक्यूएसी के डायरेक्टर प्रो.श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए नारी के प्रति सम्मान व्यक्त करना होगा। नारी को बंधन मुक्त परिवेश देना होगा, जिससे वह नए समाज का निर्माण कर सके।
प्रोफेसर शर्मा जागृति ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद समाज में मैत्रीय स्थापना करना चाहते थे। समाज की उन्नति के लिए महिलाओं को उनका उनके अधिकार देने होंगे। ऑल इंडिया विमेंस कॉन्फ्रेंस दिल्ली की अध्यक्ष शीला काकड़े ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं। जागृति विमेंस कॉन्फ्रेंस की संरक्षिका मंजुला भगत ने कहा कि स्त्रियों की स्वाधीनता और शिक्षा पर जोर देना चाहिए। संस्था की यूथ विंग की ओर से कोरो ना काल में युवा शक्ति की ओर से किए गए कार्यों पर प्रस्तुति दी गई। समर्पण को सलाम नाम से इस प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कार्यक्रम को रेहाना बेगम, बीना जैन, नीरू जैन आदि ने भी संबोधित किया। संचालन संस्था की सचिव डॉ करुणा शर्मा ने किया। वेबिनार में अलका शर्मा, अलका सिंघल, टीना,निधि,डॉ मंजूषा,डॉ निशा शर्मा,वंदना, चंद्रप्रभा पांडे, डॉ. दीपा अग्रवाल आदि ने भी प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *