Tuesday, May 14, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़समाचार

चैथे दिन भी कार्य बहिष्कार रहा जारी


हरिद्वार…..

रोडवेज कर्मचारियों ने चैथे दिन भी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार जारी रखा। कर्मचारियों ने मांगे पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। उत्तराखंड परिवहन निगम की कार्यशाला में उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। शाखा अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कहा कि रोडवेज प्रबंधन कर्मचारियों का उत्पीड़न करने का कार्य कर रहा है। विगत पांच महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया। जिस कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक तंगी का संकट पैदा हो गया है। शाखा मंत्री मिथुन अरोड़ा ने कहा कि कर्मचारियों को लगातार कार्य बहिष्कार को चार दिन हो गए, लेकिन अधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों के प्रति को सुध नहीं ली है। कहा कि शीघ्र बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल कर लंबित वेतन का भुगतान किया जाए, अगर जल्द मांगे पूरी नहीं की गई तो कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रवीण सैनी, सतेंद्र सिंह, सिमोन शर्मा, जय कुमार, गौरव कुमार, रोहित सैनी, इकराम, पंकज सैनी, चेतन वर्मा, विनय कुमार, देवराज, अंकित राठी, कुलबीर सिंह, सचिन कुमार, अरविंद राणा आदि शामिल रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *