Friday, May 17, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़

दहेज की मांग परेशान होकर लड़की ने ‎तेजाब पीकर की आत्महत्या

मथुरा —-

मथुरा जिले में एक युवती ने अपने होने वाले ससुरालवालों द्वारा बढ़ती दहेज की मांगों और उससे घर वालों को परेशान देखकर तेजाब पीकर आत्महत्या कर ली है। साथ ही युवती ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने समाज से दहेज की कुप्रथा को समाप्त करने की अपील की है। सूचना के बाद पु‎लिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के ‎लिए भेज ‎दिया। इस बाबत पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया ‎कि यह मामला थाना हाईवे क्षेत्र के नवादा गांव का है, जहां के निवासी मूलचंद्र ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री अनीता की शादी सिहाना गांव निवासी हेमंत के साथ तय की थी। हेमंत उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं। उन्होंने यह संबंध 12 लाख रुपए में तय किया था, लेकिन यह मांग 12 से 18 लाख रुपए पर पहुंच गई। उन्होंने बताया ‎कि लड़की वालों ने इतना दहेज देने में असमर्थता जताते हुए संबंध करने से इंकार कर दिया। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग तय बातचीत कर शादी करने को राजी हो गए और गतवर्ष 16 सितम्बर को दोनों के बीच एक रस्म भी कर दी गई।

उन्होंने  आगे बताया कि विवाह इस वर्ष गर्मियों में होना था लेकिन लड़के वाले फिर से दहेज की रकम बढ़ाने की मांग करने लगे। इससे लड़की वाले परेशान हो उठे और यह बात जब अनीता को पता चली तो उसने 25-26 दिसम्बर की रात को तेजाब पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस को युवती के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उन्होंने बताया कि युवती के पिता मूलचन्द ने लड़के हेमंत और उसके माता पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरो‎पियों को ‎गिरफ्तार कर ‎‎लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *