Monday, April 29, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

गहलोत हुए खिलाड़ीयों पर मेहरबान, पढिये कितने गुना बढायी प्राइज मनी

नई दिल्ली

राजस्थान की गहलोत सरकार ने प्रदेश के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करने के उद्देश्य से एक बड़ा निर्णय लिया है। इसमें अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं को सरकार की तरफ से दी जाने वाली ईनाम राशि में 3 से 4 गुना तक की वृद्धि कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय के तहत, ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को सरकार की तरफ से दी जाने वाली इनाम राशि में 3 से 4 गुना तक की वृद्धि कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में ट्वीट कर कहा कि ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया है। यानि कि अब ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर खिलाड़ी को 75 लाख की बजाय 3 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले को 50 लाख की जगह 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने को 30 लाख की जगह एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। इसी तरह एशियन गेम्स तथा कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को 30 लाख की जगह 1 करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले को 20 लाख की जगह 60 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 की जगह 30 लाख रुपए प्राइज मनी दी जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले सरकार अन्तर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राजस्थान के 13 मूल निवासी खिलाड़ियों को इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 25-25 बीघा भूमि आवंटित करने का भी निर्णय किया था। साथ ही, उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को दिए जाने वाले दैनिक भत्ते को भी दोगुना करने की मंजूरी दी थी।

👉🏾- किसानों पर कार्यवाही की तुलना जलियांवाला बाग से क्यो की इस नेता ने — जानिए पूरी खबर — http://www.khatanabulletin.com/archives/21315

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *