Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

प्रीतम के चुनाव प्रचार को कांग्रेसियों ने कसी कमर

उत्तरकाशी – टिहरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के आगामी 29 व 30 मार्च को जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी जनसभा एवं जनसम्पर्क भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने को जिला कांग्रेस कमेटी की पहल पर जिले के विकासखंड डुंडा, भटवाड़ी एवं उत्तरकाशी शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक कर रणनीती तय की गई। इस मौके पर गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि चुनाव में पार्टी प्रत्याशी प्रीतम सिंह की जीत हरहाल में सुनिश्चित है। विभिन्न स्थानों पर हुई बैठकों में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह के प्रचार प्रसार की रणनीति पर गहन मंथन किया गया। उत्तरकाशी मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण ने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जमकर प्रचार प्रसार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि टिहरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह भारी मतों से जीत हासिल करेंगे, कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस समय प्रीतम सिंह जी के हाथों को मजबूत करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा हैं। भटवाड़ी मुख्यालय में भी 29 मार्च को प्रीतम सिंह की मौजूदगी में होने वाली जनसभा के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र राणा की अध्यक्षता व पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल की मौजूदगी में हुई इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय कर आगामी 29 को होने वाली जनसभा के लिए जोश के साथ कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावा डुंडा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर 29 को कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह की जनसभा को सफल बनाने के लिए रूपरेखा तय कर विचार विमर्श किया।प्रीतम सिंह का चुनाव प्रचार कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार टिहरी लोकसभा प्रत्याशी प्रीतम सिंह का कार्यक्रम 29 मार्च को 8 बजे ब्रह्मखाल से जनसम्पर्क की शुरुआत। 9 बजे प्रात: चिन्यालीसौड़ में जनसम्पर्क। 9:45 बजे धरासु बैंड में जनसम्पर्क। 10:30 बजे डुंडा मुख्यालय में जनसभा। 1 बजे दिन भटवाड़ी रामलीला मैदान में जनसभा। 5 बजे सायं उत्तरकाशी मुख्यालय में जनसम्पर्क। 30 मार्च को 8 बजे प्रात: से थलन मानपुर होते हुए चौरंगी में जनसंपर्क। 10 बजे धौन्त्री में जनसभा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *