Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

मंत्री गडकरी ने फास्टैग को 1 जनवरी, 2021 से अनिवार्य करने की घोषणा की

नई दिल्ली ————

केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने आज घोषणा की है कि नए साल से देश में सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य किया जा रहा है। आज आभासी रूप से आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि फास्टैग को 1 जनवरी, 2021 से लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह यात्रियों के लिए उपयोगी है क्योंकि उन्हें नकद भुगतान के लिए टोल प्लाजा पर रुकने की जरुरत नहीं होगी। इससे समय और ईंधन की भी बचत होगी। फास्टैग की शुरुआत 2016 में की गयी थी, और 4 बैंकों ने मिलकर लगभग 1 लाख फास्टैग जारी किए। 2017 के अंत तक, इन फास्टैग की संख्या बढ़कर 7 लाख हो गई। 2018 में 34 लाख से अधिक फास्टैग जारी किए गए थे। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस साल नवंबर में एक अधिसूचना जारी कर पुराने वाहनों में, सीएमवीआर, 1989 में संशोधनों के जरिए 1 दिसम्बर, 2017 से पहले बेचे गये वाहनों में भी, 1 जनवरी, 2021 से फास्टैग को अनिवार्य बनाया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *