Monday, May 20, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने किया भारतीय सेना के शौर्य को सलाम

नई दिल्ली ——–

भारत-पाक के 1971 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ है। आज पीएम इस मौके पर श्स्वर्णिम विजय मशालश् जलाने वाले हैं। 16 दिसंबर से, भारत 50 वर्षों के भारत-पाक युद्ध का जश्न मनाता आया है, जिसे श्स्वर्णिम विजय वर्षश् भी कहा जाता है। 1971 में बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजाद कराने में भारत की विजय को चिह्नित करने के लिए हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर के नेता और लोग सेना के सौर्य को सलाम कर रहे हैं और उनके पराक्रम की गाथा का गुणगान कर रहे हैं। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सेना के साहस की चर्चा करते हुए विजय दिवस के मौके पर उनकी प्रशंसा ने ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा,1971 में  ही के दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से मानवीय स्वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया। इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित यह शौर्यगाथा हर भारतीय को गौरवान्वित करती रहेगी। विजय दिवस की शुभकामनाएं। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना को नमन करते हुए एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, आज विजय दिवस के अवसर मैं भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की परम्परा को नमन करता हूँ। मैं स्मरण करता हूँ उन जाँबाज सैनिकों की बहादुरी को जिन्होंने १९७१ के युद्ध में एक नई शौर्यगाथा लिखी। उनका त्याग और बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी विजय दिवस के मौके पर 1971 की शानदार जीत को याद करते हुए कहा, सन् 1971  में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएँ और सेना के शौर्य को नमन। ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे विजय दिवस के मौके पर देश में स्वर्णिम विजय मशाल जलाने का समारोह हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ पर श्स्वर्णिम विजय वर्षश् के लिए लोगो का अनावरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *