Monday, April 29, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

विवादों को नहीं वादों को किया है पूरा, सरकार की गिनाई उपलब्धियां – परिहार

रुद्रपुर ———

दर्जा राज्यमंत्री एवं वन विभाग के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के मामले में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सभी भाजपा शासित राज्यों में जीरो टालरेंस की नीति अपनाकर और बेरोजगारों को रोजगार मौर्या कराया है एवं देश में लाए गए कृषि कानून से किसानों का भला किया है एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत तमाम देशों में अपनी अलग छवि के रूप में उभर रहा है परिहार ने बताया कि बीते वर्षों में प्रदेश सरकार ने ऐसे कई कदम उठाये हैं जिनसे सभी विभागों में भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगा दी गई है। परिहार ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की रही है। मुख्यमंत्री की पहल पर एनएच 74 मामले में सरकार बनने के तुरंत बाद एसआइटी के गठन और दर्जनों लोगों के जेल जाने से प्रदेश सरकार के इरादे स्पष्ट हो गए थे। जीरो टालरेंस की नीति अपनाने के बाद प्रदेश सरकार अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ी कार्यवाही करके 55 से अधिक दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों को जेल भेज चुकी है। परिहार ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत ने विभिन्न मंचों से यह स्पष्ट भी किया है कि प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सत्ता के गलियारों से दलालों का पूरी तरह सफाया कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत खाद्य विभाग में ऊधमसिंह नगर जिले में सरकार ने करीब 600 करोड़ रुपये का चावल घोटाला पकड़ा। छात्रवृत्ति घोटाले की जांच में एसआइटी द्वारा डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में करोड़ों रुपये की बकाया राशि की वसूली में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार ने खनन पट्टों की ई-नीलामी की प्रक्रिया लागू कर अनियमितताओं की सभी संभावनाएं समाप्त कर दी हैं। परिहार ने सरकार की उपलब्धियां गिन वाकर कहा कि आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता फिर से भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार चुनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *