Friday, May 17, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के खिलाफ हत्या की साजिश की शिकायत दर्ज

नई दिल्ली ———–

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया है कि भाजपा शासित नगर निगमों के नेताओं की हत्या करवाने की साजिश की जा रही है।

पाठक ने एक बयान में इन आरोपों को बकवास बताया है। पाठक ने कहा कि भाजपा लोगों की छवि धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार करती रहती है। भाजपा ने सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

दिल्ली भाजपा ने कहा कि दिल्ली भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयरों की हत्या करवाने की साजिश रचने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और श्आपश् नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ डीसीपी कार्यालय में एक शिकायत दी। दिल्ली भाजपा के महासचिव हर्ष मल्होत्रा भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। उन्होंने आरोप लगाया कि समूची दिल्ली ने उस वीडियो को देखा है जिसमें श्आपश् नेता दुर्गेश पाठक सरेआम कह रहे हैं कि वह निगम के नेताओं को मार डालेंगे, उनकी बगल में उपमुख्यमंत्री उन्हें शांत करते हुए कह रहे थे कि आसपास मीडिया है। इससे पहले, भाजपा के विधायक अजय महावर ने सिविल लाइंस में एक शिकायत दर्ज कराई थी। पाठक ने कहा कि भाजपा कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *