Saturday, April 27, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, योगी ने कहा विपक्ष किसानों को बहका रहा

लखनऊ ——

मोदी सरकार के कृषि कानून के विरोध में बुलाए गए भारत बंद को 11 राजनीतिक दलों ने समर्थन दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर आह्वान कर लिखा, जो किसान अपनी मेहनत से फसल उगाकर हमारी थालियों को भरता है, उन किसानों को भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की थैली भरने के दबाव में भटका हुआ बोल रही है। ये संघर्ष आपकी थाली भरने वालों और अरबपतियों की थैली भरने वालों के बीच है।

उधर, मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में आम आदमी को कोई परेशानी न हो। इसके साथ ही जबरन दुकान बंद करवाने वालों पर सख्ती के निर्देश भी दिए हैं। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री का साफ कर दिया है कि भारत बंद के दौरान जबरन दुकान-प्रतिष्ठान को बंद करवाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस कप्तानों और जिलाधिकारियों से कहा है कि बंद के दौरान किसानों और किसान संगठनों से संवाद बनाए रखा जाए, साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जाए।

किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर प्रदेश और देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। सीएम योगी ने कहा कि देश के कुछ राजनीतिक दलों द्वारा वातावरण खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। खासतौर पर एपीएमसी एक्ट पर राजनीतिक दलों का वर्तमान रवैया उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *