Saturday, April 27, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरेंराजस्थान

राजस्थान में कांग्रेसियों ने दिया बंद को समर्थन

जयपुर ————–

मंगलवार को किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ओबीसी विभाग राज्य प्रभारी प्रमोद खारी के निर्देश पर बंद का समर्थन किया। अन्य पिछड़ा विभाग कांग्रेस कमेटी के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
भारत बंद के आह्वान पर समर्थन करते हुए सांगानेर की बाजारों में शांति पूर्वक इकट्ठे होकर दुकानें बंद करवाई।सभी कार्यकर्ताओं ने उचित दूरी बनाए रखी।राज्य सरकार के नियमों का पालन करते हुए भारत बंद के आह्वान पर शामिल हुए।
इसमें जयपुर जिले के पूर्व महासचिव एस एन पवार,ब्लॉक अध्यक्ष अजय साहू,वार्ड अध्यक्ष रामलाल ग्यारसी लाल नेमीचंद मनोहर लाल दुलीचंद फूलचंद रामेश्वर प्रसाद मनोहर सिंह गुलाब सिंह ज्ञान सिंह प्रेम सिंह युद्धवीर सिंह रतन सिंह दयाल सिंह तथा महिला प्रकोष्ठ की कई पूर्व पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *