Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़देश

मुस्लिम से विवाह प्रस्ताव ठुकराने पर ईसाई लड़की की हत्या

(डेस्क) ems

पाकिस्तान में एक ईसाई लड़की को महज इसलिए मार दिया गया, क्यों‎कि उसके माता-पिता ने उसके लिए एक मुस्लिम व्यक्ति के भेजे गए शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान में धार्मिक भेदभाव और अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ अपराधों पर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सवाल करते रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार रावलपिंडी के कोरल पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने दावा किया कि फैजान नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि प्रमुख संदिग्ध शहजाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि शहजाद की मां ने भी अपने बेटे की शादी का प्रस्ताव पीड़ित के लिए भेजा था, लेकिन उसके माता-पिता ने इनकार कर दिया, क्योंकि उसे दूसरे लड़के से शादी करनी थी, जिसकी पहचान फैजान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना के दिन, लड़की फैजान के साथ हाईवे पर यात्रा कर रही थी, जब शहजाद ने उस पर गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या व्यक्तिगत आक्रोश से की गई है। हालांकि पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *