Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

उग्र हुआ किसान आंदोलन दिल्ली के टिकरी सीमा पर झड़प, पुलिस ने टियर गैस छोड़ी

नई दिल्ली

केंद्र की भाजपानीत एनडीए सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि बिलों के विरुद्ध पंजाब और हरियाणा के किसानों का दिल्ली चलो मार्च काफी उग्र हो गया है। किसान दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन पंजाब और हरियाणा की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सीमा पर रोके जाने पर गुरुवार को किसान उग्र भी हो गए थे। उन्होंने बैरिकेडिंग उठाकर नदी में फेंक दिया था। किसानों के आंदोलन का आज दूसरा दिन है। गुरुवार रात को किसान जहां तक पहुंच सके थे, वहां उन्होंने अपना डेरा डाल लिया था। शुक्रवार को वह फिर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।  दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। किसानों की ओर से पत्थरबाजी की भी खबर है। किसान दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों का एक जत्था पंजाब से चलकर बहादुरगढ़ पहुंच गया है। किसान दिल्ली जाने की कोशिश में हैं, जहां वे दिल्ली चलो प्रोटेस्ट मार्च में हिस्सा लेंगे। किसानों ने प्रशासन की किसी भी रोक को मानने से इनकार कर दिया है। किसानों के मार्च के मद्देनजर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग कर रही है। इस वजह से लंबा जाम लग गया है। यहां वाहनों की लंबी कतार को देखा जा सकता है। बताया गया कि दिल्ली बॉर्डर पर भारी मात्रा में सीआईएसएफ कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

हरियाणा के रोहतक में किसान काफी संख्या में जुटे हैं। रोहतक-झज्जर सीमा (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर किसानों के जत्थों को देखा जा सकता है, जो दिल्ली चलो प्रोटेस्ट के तहत दिल्ली जाने की कोशिश में हैं। किसान केंद्र के कृषि बिलों का विरोध कर रहे हैं। किसानों के श्दिल्ली चलोश् आंदोलन को देखते हुए हरियाणा प्रशासन भी तैयार है। प्रशासन ने कोविड का हवाला देते हुए किसी भी तरह की रैली पर रोक लगाया है। इस मद्देनजर सिंधू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी किसानों को रोकने के लिए तैनात किए गए हैं।

सिंधू बॉर्डर पर भारी मात्रा में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों को देखा जा सकता है। यहां ड्रोन से इलाके की निगरानी की जा रही है। साथ ही इधर से गुजरने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। गुरुवार को डीसीपी ने कहा था कि किसान इधर से नहीं आ रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से व्यवस्था दुरुस्त की गई है।

किसानों को रोकने के लिए काफी मात्रा में सुरक्षाबलों को मुस्तैद किया गया है। किसान भी दिल्ली जाने की जिद पर अड़े हैं। ऐसे में शुक्रवार को भी दिल्ली सीमा पर तनाव जैसी स्थिति बन सकती है। हरियाणा के पानीपत हाइवे पर भी किसानों की भारी उपस्थिति देखी जा सकती है। सभी किसान दिल्ली चलो मार्च में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया तो गुरुवार रात उन्होंने यहीं डेरा डाल लिया। किसान पानीपत हाइवे के टोल नाके पर रातभर ठहरे रहे। किसानों को मौजूदा परिस्थिति का अंदाजा था, इसीलिए उन्होंने पूरी व्यवस्था पहले ही कर ली थी। एक किसान रॉबिनदीप सिंह ने बताया, श्हम लोग महीने भर के लिए पर्याप्त भोजन लेकर चले हैं। हमारे पास स्टोव भी है और किचन के सामान भी हैं। सर्दियों का सामना करने के लिए हम कंबल भी लेकर आए हैं।श्

-ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, एक किसान की मौत, 2 घायल

दिल्ली कूच कर रहे किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा भिवानी जिले के मुंढाल गांव के पास बैरियर पर हुआ। एक ट्रक ने दिल्ली कूच कर रही किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर में सवार 45 वर्षीय धन्ना सिह नामक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। धन्ना सिंह पंजाब के खयाली चेहला वाली गांव जिला मानसा थाना चनीर निवासी है। वहीं किसानों ने पुलिस को डेड बॉडी कब्जे में नहीं लेने दी। इस हादसे के बाद भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे में दो किसान घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *