Monday, April 29, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

स्मृति ईरानी के प्रस्तावक पूर्व ‎‎विधायक जमुना प्रसाद का निधन

अमेठी

उत्तर प्रदेश के अमेठी से पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र का लंबी बीमारी के बाद रविवार देर शाम को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है। निधन पर क्षेत्रीय लोगों ने दुख जताया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि जमुना प्रसाद मिश्र वर्ष 1993 में अमेठी विधानसभा से विधायक चुने गए थे। वर्ष 1980 और 90 के दशक में मिश्र भाजपा से चार बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। अमेठी विधानसभा से 1993 में विधायक भी निर्वाचित हुए थे, 1967 से वे जनसंघ से जुड़े थे। अमेठी विधानसभा के पूर्व विधायक का निधन उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वर्षों का उनका संघर्ष व संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 1971 में बांग्लादेश आंदोलन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ वह तिहाड़ जेल भी जा चुके थे। मिश्र कई दिनों से बीमार थे और लखनऊ के एक अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। जमुना प्रसाद के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक जताया है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रस्तावकों में विधायक रानी गरिमा सिंह, गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह, सलोन विधायक दल बहादुर कोरी, अमेठी के पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र शामिल थे। इस सीट पर स्मृति को सांसद बनाने की दिशा में उन्होंने बड़ी भूमिका भी निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *