Monday, May 20, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़देश

पृथ्वी के बेहद नजदीक से गुजर गया उल्कापिंड, किसी को नहीं लगी भनक

वाशिंगटन
बस के आकार एक उल्कापिंड पृथ्वी के बहुत करीब से निकल गया और वैज्ञानिकों तक को इसकी भनक नहीं लगी। इस उल्कापिंड का आकार लंदन की किसी बस के बराबर बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह उल्कापिंड दीपावली से एक दिन पहले 13 नवंबर को धरती से करीब 386 किमी की दूरी से गुजरा। धरती के इतने करीब से गुजरने के बाद भी किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। वैज्ञानिक इसके बारे में करीब 15 घंटे बाद जान पाए। धरती के सबसे करीब से गुजरने वाला 2020वीटी4 नाम का यह उल्कापिंड का आकार खगोलविदों के अनुसार 5 से 10 मीटर चैड़ा रहा है, इसकी चमक से वैज्ञानिकों ने यह अनुमान लगाया है। वैज्ञानिक का अनुमान है कि यह दक्षिण प्रशांत क्षेत्र के वातावरण में जल गया होगा। खगोलविदों के अनुसार अगर यह उल्कापिंड धरती से टकराता तो यह वातावरण में ही पूरी तरह से नष्ट हो जाता। इससे धरती पर रहने व वाले लोगों को कोई खतरा नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *