Saturday, May 18, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

कांग्रेसी नेता पर अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट करने पर मुकदमा

प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी से भाजपाईयों में आक्रोश

हरिद्वार ——

कांग्रेसी नेता को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट करना महंगा पड़ गया। कांग्रेसी नेता की पोस्ट को गम्भीरता से लेते हुए भाजपा विधायक ने ज्वालापुर में तहरीर देते हुए नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा विधायक ने तहरीर के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गयी टिप्पणी की स्क्रिनशॉट की फोटो कापी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने तहरीर देते हुए शिकायत की है कि कांग्रेसी नेता मनीष कर्णवाल द्वारा सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की गयी है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं को आघात पहुंचा है। जबकि दुनिया में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साख उच्च शिखर पर है और देश की जनता उनको दिल से स्नेह करती है। ऐसे में कांग्रेसी नेता की टिप्पणी भाजपा कार्यकर्ताओं व देश की जनता के भावनाओं को ठेस पहुंचायी है। पुलिस ने भाजपा विधायक की तहरीर पर कांग्रेसी नेता के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के अनुसार भाजपा विधायक सुरेश राठौर की तहरीर पर कांग्रेसी नेता मनीष कर्णवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि कांग्रेसी नेता ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी पोस्ट की है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *