Friday, May 3, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

उत्तराखंड से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना से निधन

अलमोड़ा —

उत्तराखंड से भारतीय जनता पार्टी विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। यहां उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। जीना अलमोड़ा जिला के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। कुछ ही दिन पहले उनकी पत्नी की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। सल्ट से भाजपा विधायकसुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा, जीना हमारे युवा, ऊर्जावान और योग्य कार्यकर्त्ता और विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *