Friday, May 17, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

लव जिहादियों को बीच चौराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए – साध्वी प्राची

लखीमपुर खीरी

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचीं हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मदरसों में लव जिहाद की शिक्षा दी जा रही है। इसके लिए अरब देशों से फंडिंग की जा रही है। साध्वी प्राची ने लव जिहादियों को बीच सड़क फांसी की सजा देने और इसकी फंडिंग के पीछे की साजिश की जांच की मांग की है।
मीडिया से बातचीत में साध्वी प्राची ने लव जिहाद के मामले पर बोलते हुए कुरान की आयतों का हवाला देकर मुस्लिम धर्मगुरुओं और उलेमाओं पर सवालिया निशान लगाया। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसे कृत्य किए जा रहे हैं जिससे देश में विद्रोह की भावना पैदा हो और अशांति फैले। हिंदू समाज ऐसे कृत्य को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और एक संदेश देना चाहिए। जिससे ऐसी ताकतें जो देश में अशांति फैलाना चाहती हैं वह अपना रास्ता बदल दें।
मेरी मांग है लव जिहादियों को बीच चैराहे पर फांसी पर लटका देना चाहिए। साध्वी प्राची यहीं नहीं रुकीं और मथुरा मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर काफी नाराज नजर आईं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ और घसीट घसीट कर उन्हें घर से निकाला गया। हमारे मंदिरों को तोड़ मस्जिद बनाई गई। अब इन लोगों के द्वारा मंदिरों में नमाज पढ़ने का जो प्रोपेगेंडा चल रहा है इसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *