Thursday, May 2, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़देश

न्यूजीलैंड में केरल की प्रियंका राधाकृष्णन बनीं मंत्री

तिरुवनंतपुरम —

भारत के केरल की प्रियंका राधाकृष्णन ने सोमवार को न्यूजीलैंड में मंत्री के रूप में पद की शपथ ली है। वह पहली भारतीय हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में जगह पाई है। प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने अपना नया मंत्रिमंडल बनाया है जिसमें प्रियंका राधाकृष्णन को शामिल किया है। 41 वर्षीय राधाकृष्णन ने सामुदायिक और स्वैच्छिक क्षेत्र मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह चेन्नई में पैदा हुईं और सिंगापुर में पली-बढ़ीं। उनके दादा कोच्चि में एक चिकित्सा पेशेवर थे।
वह पढ़ाई करने के लिए न्यूजीलैंड आईं थी और 2004 से लेबर पार्टी के जरिए सक्रिय राजनीति में हैं। वह ऑकलैंड से दो बार सांसद रह चुकी हैं। पिछले ओणम के मौके पर वे अर्डर्न के साथ लाइव आईं और उन्होंने इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं, इसके बाद से वे केरल के घर-घर में जानी जाने लगीं थीं।
हाल ही में न्यूजीलैंड की संसद में एक भारतीय भी बतौर सांसद पहुंचा है। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले डॉक्टर गौरव शर्मा को हैमिल्टन क्षेत्र से चुनाव जीतने के बाद संसद सदस्य होने का गौरव मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *