Wednesday, May 22, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में आग, तीन महिलाओं सहित छह कर्मचारी झुलसे

सहारनपुर

सहारनपुर जिले के थाना बिहारीगढ़ के तहत पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। हादसे में तीन महिलाओं सहित छह कर्मचारी झुलस गए। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने घटना की जांच के आदेश दे दिए है। सिंह ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह आग लग गई जिससे यहां काम करने वाले छह लोग बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाडियां और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला। सिंह ने बताया कि यह पटाखा फैक्टरी देहरादून निवासी अमित कुमार के नाम पर है। उन्होंने बताया कि झुलसे लोगों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, इसमें से तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *