स्मृति दिवस पर दी बलिदान देने वाले जाबांजों को श्रद्धांजलि
हरिद्वार —-
पुलिस लाइन रोशनाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेथिंल अबुदेह कृष्णराज एस सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को ससम्मान श्रद्धांजलि देते हुए सलामी दी। स्मृति दिवस वर्ष 2019 एवं 2020 में उन शहीद पुलिस अधिकारीयो और कर्मचारियों की याद में मनाया गया। जिन्होंने अपने कर्तव्य निष्ठता के पथ पर चलते हुए अपने देश और तिरंगे की आन बान और शान की रक्षा की। तथा अपना फर्ज निभाते हुए संविधन द्वारा बनाये गए कानून की रक्षार्थ हेतु अपने प्राण सर्वस्व नौछावर कर दिया। इस वर्ष उत्तराखण्ड पुलिस के 06 पुलिस अध्किारी/कर्मचारी शहीद हुए, जिनमें उपनिरीक्षक माया बिष्ट जनपद नैनीताल, उपनिरीक्षक ना0पु0 नरेश पाल सिंह, कांस्टेबल ललित मोहन जनपद नैनीताल, कांस्टेबल चालक नन्दन सिंह जनपद नैनीताल, कांस्टेबल कैलाश लाल जनपद ऊध्मसिंह नगर और कांस्टेबल संजय कुमार जनपद देहरादून शामिल है।