Monday, May 20, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

एक महिला पर इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी निंदनीय – भूपेंद्र गोठवाल

नई दिल्ली
दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र गोठवाल के नेतृत्व में अनुसूचित जाति आयोग के सचिव को एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग की भाजपा नेता इमरती देवी के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का उपयोग करने के मामले में अति शीघ्र उचित कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जी. एल. कंडेरा, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्यामलाल मोरवाल, दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के मनोज चंदेल, दौलत राम, विजय बेरवा उपस्थित रहे।
भूपेंद्र गोठवाल ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा एक महिला पर इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी निंदनीय है। कमलनाथ अनेक संवैधानिक पदों पर आसीन रहे हैं फिर भी भरी सभा में उन्होंने न सिर्फ इमरती देवी का वरण संपूर्ण अनुसूचित जाति वर्ग का भी अपमान किया है। यह स्पष्ट दर्शित हो रहा है कि कमलनाथ के मन में महिलाओं के प्रति क्या सोच है जिसको लेकर अनुसूचित जाति वर्ग में भारी रोष व्याप्त है।
भूपेंद्र गोठवाल ने कहा एक तरफ तो देश में महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा व उनको बढ़ावा देने के लिए उनके हित में केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा अनेक योजनाएं लागू की जा रही है जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले। लेकिन कमलनाथ ने अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन करते हुए एक स्त्री को अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया है जो कि एक दंडनीय अपराध है। हमारी मांग है कि उक्त मामले पर कठोर से कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो। अगर ऐसा नहीं होता है तो अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा नारियों के सम्मान के लिए दिल्ली व देश भर में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *