Saturday, May 18, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरेंमहाराष्ट्र

हाल के दिनों में महाराष्ट्र में लव जिहाद के मामले बढ़े – रेखा शर्मा

मुंबई —
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बारे में पूछताछ के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर मुंबई आईं हुईं हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और श्लव जिहाद के बढ़ते मामलोंश् समेत राज्य में महिलाओं से जुड़े विषयों पर बातचीत की। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने दावा किया कि महाराष्ट्र में लव जिहाद के मामलों में इजाफा हुआ है।
हालांकि, उन्होंने लव जिहाद से जुड़ा हुआ कोई आंकड़ा पेश नहीं किया है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने अध्यक्ष रेखा शर्मा और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा की। आयोग के एक बयान के अनुसार शर्मा ने राज्यपाल से कहा कि राज्य में लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने आपसी सहमति से भिन्न धर्मों के लोगों के विवाह और लव जिहाद के बीच अंतर को रेखांकित करते हुए इस विषय पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया।
श्लव जिहादश् शब्द का इस्तेमाल कुछ दक्षिणपंथी टिप्पणीकार करते हैं और आरोप लगाते हैं कि हिंदू महिलाओं को बहला-फुसलाकर उनका धर्मांतरण कराके शादी की जाती है। रेखा शर्मा ने इस ओर भी इशारा किया कि राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष नहीं होने की वजह से करीब 4,000 शिकायतों का निस्तारण नहीं किया जा सका है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने आंध्र प्रदेश के दिशा कानून की तरह एक कानून बनाने की जरूरत बताई है, जिसमें महिलाओं के खिलाफ अपराध में मुकदमा जल्दी पूरा करने और कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *