Sunday, April 28, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़पंजाबप्रदेश की खबरें

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष की कार पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे

जालंधर —
पंजाब के पठानकोट-जालंधर हाइवे पर टांडा के पास चैलांग टोल प्लाजा पर बीजेपी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की कार पर हमला हुआ है। इस हमले में वह बाल बाल बच गए। बताया गया कि बीजेपी अध्यक्ष जालंधर से पठानकोट लौट रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाया। हमले में इससे अश्विनी शर्मा को कोई चोट तो नहीं लगी, लेकिन उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बीजेपी ने कांग्रेस पर इस हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि टोल प्लाजा पर कृषि सुधार कानून के विरोध में धरना लगा हुआ है। अश्विनी शर्मा विशेष बैठक के लिए जालंधर गए थे। पठानकोट लौटते समय उनकी पायलट गाड़ी आगे चल रही थी। करीब साढ़े सात बजे चैलांग टोल प्लाजा से गुजरते समय उनकी गाड़ी थोड़ी धीमी हुई, तो कई लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों ने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। हालांकि, मौके की नजाकत को भांपते हुए उनके ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय भगा ली। अश्वनी शर्मा का कहना है कि किसान उन पर हमला नहीं कर सकते हैं। उन पर किया गया हमला एक सोची समझी साजिश है। दसूहा में थाना प्रभारी को अश्वनी शर्मा ने हमले की जानकारी दी। इसी बीच उन पर हमले की खबर सुनकर अन्य बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां पर पहुंच गए और थाने के बाहर जाम लगा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *