Tuesday, May 14, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरेंराजस्थान

राजस्थान में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर गहलोत सरकार पर भाजपा हमलावर

जयपुर
राजस्थान में निरंतर बढ़ते अपराधों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस नीत सरकार पर हमला बोला है और आरोप लगाया कि राज्य में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। पार्टी के कहा, मुख्यमंत्री के पास ही गृह मंत्रालय है तो यह अपेक्षा की जानी चाहिये कि राजस्थान में अपराध घटें, लेकिन राजस्थान में आपराधिक घटनाएं जिस तेजी से बढ़ रही हैं, उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक अनीता भदेल व प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रकांता मेघवाल ने यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। भदेल ने दावा किया, मुख्यमंत्री का पुलिस पर नियंत्रण नहीं रहा है। पिछले दो साल में भ्रष्टाचार निरोध के जितने मुकदमे दर्ज हुए हैं, उनमें सबसे ज्यादा मामले पुलिस विभाग के हैं। उन्होंने दावा किया, राजस्थान बलात्कार के मामलों में देशभर में पहले नम्बर पर है और इसी प्रकार, दहेज हत्या और बाकी महिला विरोधी अपराधों में भी राजस्थान पहले नम्बर पर है। अनुसूचित जाति, जनजाति के खिलाफ अपराधों में राजस्थान दूसरे नम्बर पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *