Thursday, May 9, 2024
उत्तराखंडट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

विद्यालय में हुआ विज्ञान प्रदर्शन का आयोजन

हरिद्वार – डेम्स किडस विद्यालय राजलोक कालोनी ज्वालापुर में विज्ञान दिवस का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रबंधक पीयूषकांत शर्मा व प्रधानाचार्य डा.चित्रा शर्मा द्वारा विज्ञान दिवस की छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी को मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया गया। रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने विज्ञान दिवस का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रानीपुर विधायक आदेश चैहान ने कहा कि आज के परिवेश में विज्ञान को समझने की आवश्यकता है। लगातार समाज में हो रहे बदलाव को समझना चाहिए। विज्ञान पर आधारित विषयों की जानकारी स्कूली छात्र छात्राओं को होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को लेकर सजग रहना चाहिए। मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। ऐसे में स्कूल कालेजों की भूमिका और अधिक बढ़ जाती है। मौसम के बदलाव को समझने की आवश्यकता है। छात्र छात्राओं द्वारा अपनी बौद्धिक क्षमताओं से विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल तैयार कर विज्ञान के विभिन्न आयामों को दर्शाया। प्रबंधक पीयूषकांत शर्मा और प्रधानाचार्य चित्रा शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्रओं को समय समय पर सांस्कृतिक आयोजनों से जोडऩे का प्रयास किया जाता रहा है। ऊर्जा संरक्षण से लेकर पर्यावरण संरक्षण की जानकारियां भी प्रदान की जाती है। अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध रखने के तौर तरीकों को भी अध्यापकों द्वारा अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निर्देशित भी किया जाता है। उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों की जानकारी समय समय पर छात्रों को दी जाती है। गंगा संरक्षण, स्वच्छता अभियान से लेकर बिजली बचत के उपाय भी बच्चों को बताए जाते हैं। विज्ञान को इच्छुक छात्र ही भलीभांति से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं द्वारा विज्ञान दिवस के अवसर पर अपनी क्षमताओं से विज्ञान के मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए गए। आज के युवा छात्र ही कल के भावी वैज्ञानिक हैं। चरित्रवान छात्र छात्राएं ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। विज्ञान दिवस पर सैकड़ों छात्र छात्राओं, अभिभावकों व स्थानीय संगठनों ने विज्ञान प्रदर्शनी में रखे मॉडलों को देखा। इस अवसर पर अनिल शर्मा, प्रमोद धीमान, राजेश शुक्ला, रविन्द्र जैन, अनिल कुमार, मंजू सिंह, गोपाल सिंह विरमानी, डा.मन कुमारी गौतम, पार्षद अर्जुन चौहान, पवन चैहान, संजय शर्मा, डा.शैलेंद्र सिसौदिया, शैलेंद्र शर्मा, विनय कुमार सिंह आदि ने विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *