Friday, May 3, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

पत्नी ने साथ जाने से मना किया तो युवक ने खुद को लगाई आग

मेरठ
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में ससुराल पहुंचे युवक ने खुद में आग लगा लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था और वह अपने मायके आ गई थी। युवक ने पत्नी को घर ले जाने की बात कही, जब महिला ने जाने से इनकार कर दिया तो युवक ने आग लगा ली। इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेरठ पुलिस का कहना है कि युवक साहिल खरखोदा थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 4 महीने पहले लिसाड़ीगेट की रहने वाली शाइस्ता से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में विवाद होने लगा। आरोप है कि साहिल उसे मारता-पीटता था और दहेज की डिमांड करता था। इसके बाद परिजन शाइस्ता को मायके ले आये। इस बीच युवक ने सुसराल पहुंचकर अपने आप को आग लगा ली। मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और जांच की जा रही है। अस्पताल में साहिल की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *