Sunday, May 19, 2024
उत्तर प्रदेशट्रैंडिंग न्यूज़प्रदेश की खबरें

हनी ट्रैप में फंसाकर डीआरडीओ वैज्ञानिक को बंधक बनाया, दो लड़कियों समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा
यूपी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक जूनियर वैज्ञानिक को हनी ट्रैप में फंसा कर अपहरण कर लिया गया और उनके परिवार वालों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।
बताया जा रहा है कि वैज्ञानिक को शनिवार की शाम नोएडा में मसाज के नाम पर एक होटल में बंधक बनाकर अगवा कर लिया गया। डीआरडीओ के वैज्ञानिक की अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कमिश्नर के नेतृत्व में छह टीमें बना कर खोज शुरू की गई। पुलिस ने रविवार की देर रात वैज्ञानिक को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने उनका अपहरण करने के लिए महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के दूसरे साथियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मसाज सेंटर का एक आदमी आया और डीआरडीओ के वैज्ञानिक उसके साथ होटल में मसाज के लिए चले गए। थोड़ी ही देर में तीन-चार लोग वहां पहुंचे और वैज्ञानिक को धमकाने लगे। खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उन लोगों ने उन पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया। इसके बाद उन्हें होटल के कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद उन लोगों ने वैज्ञानिक के परिवार वालों से संपर्क किया और उन्हें छोड़़ने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की।
बदमाशों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए वैज्ञानिक को धमकाया अगर पैसे नहीं मिले तो उसे गिरफ्तार दिखाया जाएगा। जिससे उसकी नौकरी जली जाएगी और बदनामी अलग से होगी। इस दौरान पुलिस ने देर रात उन्हें सफलतापूर्वक बदमाशों के चंगुल से छुड़ा कर परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस अब इस के अन्य साथियों को तलाश में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह गैंग अब तक कितने लोगों को इस तरह ठग चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *