Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़दिल्ली

राजपक्षे के साथ मोदी की वर्चुअल वार्ता

नई दिल्ली
श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वर्चुअल द्विपक्षीय शिखर वार्ता शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, द्विपक्षीय शिखर वार्ता में मछुआरों का मुद्दा एक महत्वपूर्ण बिंदु होगा। महिंदा राजपक्षे ने उत्तरी मछुआरों को आश्वासन दिया है कि वो भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध शिकार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इस मुद्दे पर वो भारत से बातचीत करेंगे। राजपक्षे के मीडिया कार्यालय ने कहा था कि श्रीलंकाई मछुआरों को इसके कारण $40 मिलियन की सालाना हानि का सामना करना पड़ता है।
श्रीलंका के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा कि दोनों नेताओं के बीच आपसी द्विपक्षीय अंतर-राजनीतिक, आर्थिक, वित्त, विकास, पर्यटन सहित कई अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है। हाल ही में श्रीलंका में हुए आम चुनावों में राजपक्षे बंधुओं की पार्टी को बड़ी जीत मिली है। संसदीय चुनावों में श्रीलंका पोदुजना पार्टी (एसएलपीपी) को लगभग दो तिहाई बहुमत मिला, जिसके बाद महिंदा राजपक्षे एक बार फिर प्रधानमंत्री बने। महिंदा के भाई गोतबया राजपक्षे पहले ही श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *