Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

लव जिहाद की शिकार को वापस लाकर शादी करा रहा विहिप

विश्व हिंदू परिषद नेता मिलिंद परांद ने दी जानकारी
भोपाल — विश्व हिंदू परिषद लव जिहाद का शिकार हुईं हिंदू लड़कियों को वापस लाकर उनका विवाह करा रहा है और जिनका विवाह नहीं हो रहा है, उन्हें रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांदे ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ी हैं। जैसे सतना, खंडवा और मंदसौर में हुई हैं। लेकिन जहां भी हमारे संज्ञान में आएगा हम उन्हें रोकेंगे। विहिप द्वारा मध्य प्रदेश ही नहीं, देश में हजारों लड़कियों को वापस लाने का काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि भोपाल में आरएसएस और विहिप के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिन बैठक हुई, इसमें तय किया गया है कि विहिप जनजागरण अभियान चलाकर बताएगी कि लव जिहाद के मामले कैसे पकड़ें, इससे बच्चियों को कैसे बचाएं। जिस राज्य या शहर में ऐसे मामले
ज्यादा होंगे, वहां विहिप के साथ बजरंग दल आंदोलन करेगा।
कानूनी जामा पहनाने का बनाएगी दबाव
उन्होंने बताया कि विहिप ने केंद्र सरकार से मांग है कि ऐसा कानून बने, जिसमें हिंदू लड़की को दूसरे धर्म के युवक से शादी के लिए कानूनन अनुमति अनिवार्य हो। हिंदू लड़की का अन्य धर्म या परंपरा के तहत विवाह कराना हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के खिलाफ है। मध्य प्रदेश में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बना है। इसके तहत धर्मांतरण से पहले कलेटर से अनुमति लेना अनिवार्य है। मिलिंद परांडे ने जकात फाउंडेशन की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में कई समाचार एजेंसियों के माध्यम से जकात फाउंडेशन के बारे में जानकारी मिली है कि इसकी कई गतिविधियां हिंसा में लिप्त संगठनों के समर्थन में दिखाई पड़ती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि के लिए धनसंग्रह का काम भी विहिप करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *