Sunday, May 19, 2024
ट्रैंडिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रकाश राज ने कंगना रनौत को आड़े हाथ, रानी लक्ष्मीबाई बताने पर कसा तंज

कलाकार प्रकाश राज ने कंगना रनौत को आड़े हाथ लिया और फिल्म मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी करने के बाद खुद को रानी लक्ष्मीबाई बताने पर तंज कसा है। उन्होंने उन सभी अन्य एक्टर्स का जिक्र किया, जिन्होंने विश्वास के साथ महान ऐतिहासिक शख्सियतों की भूमिका निभाई है।
प्रकाश राज ने कलाकारों के कोलाज शेयर किए हैं। जहां शाहरुख खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, अजय देवगन और विवेक ओबेरॉय ने सम्राट अशोक, स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे, चित्तौड़ की रानी पद्मावती, सम्राट अकबर, स्वतंत्रता सेना भगत सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार निभाए हैं. इन्हें लेकर प्रकाश राज ने तंज कसा है। इसमें कंगना के रानी लक्ष्मीबाई वाले किरदार की तस्वीर भी शामिल की गई है। इस कोलाज में लिखा कंगना रनौत के बगल में लिखा है, अगर एक फिल्म से कंगना सोचती है कि वह रानी लक्ष्मीबाई हैं, तो दीपिका पद्मावती हैं, ऋतिक अकबर हैं, शाहरुख अशोक हैं, अजय भगत सिंह हैं, आमिर मंगल पांडे हैं और विवेक मोदी जी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *