Sunday, May 19, 2024
प्रदेश की खबरें

‘बिग बॉस’ से निकलकर इतनी बदल गईं शहनाज गिल

बिग बॉस से निकलने के बाद कई कंटेस्टेंट की जिंदगी रातों रात बदल जाती है। वो हर घर में पहचाने जाने लगते हैं और उनकी पॉपुलरिटी में खूब बढ़ोतरी होती है। शो से बाहर आने के बाद इन कंटेस्टेंट के लुक में भी काफी बदलाव देखा गया है। आज हम इसी लिस्ट में बिग बॉस 13 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट में से एक शहनाज गिल की बात करने वाले हैं। शहनाज का ट्रांसफॉर्मेशन लुक देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोशूट की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें उनका लुक पहले से बिल्कुल अलग है।
बिग बॉस में रहते हुए शहनाज का वजन भी बढ़ा हुआ था। उन्होंने अपने वजन को काफी कम कर लिया है। अब वो पहले से ज्यादा स्लिम दिखने लगी हैं जिससे उनका लुक भी ग्लैमरस हो गया है।पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल को बिग बॉस से बहुत पॉपुलरिटी मिली। शो से पहले जहां वो केवल पंजाब में ही जानी जाती थीं वहीं अब पूरे देश के लिए वो एक जाना पहचाना चेहरा हैं। लोकप्रियता के मामले में शहनाज ने दूसरे कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ दिया।
शहनाज की लोकप्रियता का ही नतीजा रहा कि बिग बॉस के खत्म होने के साथ उन्हें चैनल की ओर से एक अन्य नया शो मुझसे शादी करोगे ऑफर हुआ। हालांकि शो दर्शकों को उतना रास नहीं आया। इसके अलावा शहनाज बिग बॉस के उनके दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियो ‘भूला दूंगा’ में नजर आ चुकी हैं। गाने को काफी पसंद किया गया। शहनाज के फैंस सिद्धार्थ के साथ उनकी जोड़ी को हमेशा पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *