Friday, May 17, 2024
देशसमाचार

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक्टिंग की दुनिया में आए किच्चा सुदीप

फिल्म निर्देशक, अभिनेता और निर्माता किच्चा सुदीप का 2 सितंबर को जन्मदिन है। सुदीप का जन्म साल 1973 में कर्नाटक के शिमोगा जिले में हुआ था। सुदीप मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में अभिनय करते हैं। सुदीप, सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में बतौर विलेन भी नजर आए थे। फिल्म में उनके एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी।
दीप बिजनेस फैमिली से आते हैं। उनके पिता का होटल का बिजनेस है। सुदीप ने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह बेहतरीन क्रिकेट भी खेलते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एक विश्वविद्यालय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं।दीप बिजनेस फैमिली से आते हैं। उनके पिता का होटल का बिजनेस है। सुदीप ने दयानंद सागर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह बेहतरीन क्रिकेट भी खेलते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि वह एक विश्वविद्यालय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी भी रह चुके हैं।
फिल्मों में आने से पहले सुदीप टीवी की दुनिया में मशहूर थे। उन्हें श्प्रेमदा कादम्बरीश् सीरियल से काफी लोकप्रियता मिली। फिर उन्होंने बड़े पर्दे की तरफ रुख किया। बतौर लीड एक्टर सुदीप की पहली फिल्म श्थायवाश् थी। जोकि 1997 में रिलीज हुई थी। इसके बाद उन्होंने सपोर्टिंग रोल प्ले किया। 2001 में सुदीप ने हिट फिल्म श्हुच्चाश् में काम किया। इस फिल्म ने उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रिय बनाया। हुच्चा, नंदी और श्स्वाथी मुथ्यमश् फिल्म के लिए सुदीप को लगातार तीन वर्षों तक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया। सुदीप की शादी प्रिया से राधाकृष्णा से हुई है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम सानवी है। 2008 में उन्होंने श्फूंकश् फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्मों रण, फूंक 2 और रक्तचरित्र में भी अभिनय किया है। सुदीप रियलिटी शो श्बिग बॉसश् के कन्नड़ संस्करण को होस्ट करते हैं। सुदीप कन्नड़ सिनेमा के सबसे प्रतिभावान कलाकारों में से एक माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *